इन जिलों में अगले 4 दिन तक बारिश होने का येलो अलर्ट जारी

देहरादून । उत्तराखंड में चार दिन तक बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सभी जिलों को सतर्क रहने के लिए कहा है। वहीं बारिश से जंगलों में लगी आग से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि नौ मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली के साथ ओलावृष्टि और 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट रहेगा। 10 से 12 मई को बारिश के साथ हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है। 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें