नितिन लोहनी की हत्या इंसाफ की लड़ाई है, राजनीति की नहीं: नीरज तिवारी

हल्द्वानी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने आज तीसरी बार नितिन लोहनी के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। इस दौरान नितिन के पिता ने भावुक होकर कहा कि उनके बेटे की हत्या कर दी गई है और यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि न्याय की लड़ाई है। उन्होंने नीरज तिवारी से इंसाफ दिलाने में साथ देने की अपील की।

परिवार को आश्वस्त करते हुए नीरज तिवारी ने कहा कि वे इस जघन्य हत्या से बेहद आहत हैं और हर परिस्थिति में नितिन के परिवार के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने एसएसपी नैनीताल से पूरे मामले की निष्पक्ष, गंभीर और समयबद्ध जांच की मांग की।
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ता अपराध और अपराधियों को मिल रहा कथित राजनीतिक संरक्षण सभ्य समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसी घटनाओं पर समय रहते सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो कानून व्यवस्था पर आमजन का भरोसा टूटेगा। नीरज तिवारी ने कहा कि अब समय आ गया है कि हर नागरिक राजनीति से ऊपर उठकर इंसाफ और मानवता के पक्ष में खड़ा हो।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें