नाथूपुर पाडली को मिली नई दिशा: रेखा आर्य निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनी गईं, गांव में जश्न का माहौल

हल्द्वानी। पंचायत चुनावों की हलचल के बीच नाथूपुर पाडली ग्राम पंचायत से एक प्रेरणादायक और उत्साहजनक खबर सामने आई है। यहां पहली बार प्रधान पद का चुनाव लड़ रहीं रेखा आर्य को जनता ने निर्विरोध ग्राम प्रधान चुनकर एक मिसाल कायम की है। उनके निर्विरोध चुने जाने के बाद गांव में खुशी की लहर है और उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

रेखा आर्य के पति और सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रशेखर आर्य ने बताया कि वर्षों से समाज सेवा में सक्रिय रहने का परिणाम है कि जनता ने रेखा आर्य पर बिना किसी विरोध के भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि यह भरोसा अब गांव के विकास में बदलेगा।

विकास की दिशा में स्पष्ट दृष्टिकोण

रेखा आर्य ने अपने विजन को स्पष्ट करते हुए बताया कि वह गांव के लोगों के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी और उनकी प्राथमिकता में होंगे:

गांव की गलियों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था

किसानों के लिए सिंचाई गूलों का निर्माण

टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत और सुधार

पेयजल संकट का स्थायी समाधान

उन्होंने कहा, “जनता ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, मैं उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाऊंगी। हर जरूरतमंद की सेवा करना मेरा संकल्प है।”

गांव में उमड़ा उत्साह, महिलाओं को मिला नया प्रेरणा स्रोत

रेखा आर्य की यह जीत न केवल विकास की उम्मीद लेकर आई है, बल्कि यह ग्रामीण महिलाओं के लिए सशक्तिकरण का प्रतीक भी बन गई है। गांव में रेखा आर्य के समर्थन में महिलाएं, बुजुर्ग और युवा एकजुट होकर अपनी खुशी का इज़हार कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें