बीएलएम एकेडमी में खेलों का महाकुंभ

स्व. श्री वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति अंतर्विद्यालयी बैडमिंटन एवं टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

बीएलएम एकेडमी में स्व. श्री वेद प्रकाश गुप्ता स्मृति अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन डॉ. समीर वर्मा, अध्यक्ष, जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने कहा कि “विद्यार्थी जीवन में खेल न केवल मानसिक और शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह भविष्य के चैंपियनों को मंच भी प्रदान करते हैं।”

विशिष्ट अतिथि हेम कुमार पांडे, सचिव, जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बीएलएम एकेडमी की प्रधानाचार्या डॉ. गायत्री कंवर, उप-प्रधानाचार्या संगीता माथुर एवं जूनियर समन्वयक यास्मिन अली ने अतिथियों का स्वागत किया एवं प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

बैडमिंटन में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा

प्रतियोगिता में हल्द्वानी के 140 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रमुख भागीदार विद्यालयों में शिवालिक इंटरनेशनल, दीक्षित इंटरनेशनल, ऑरम द ग्लोबल, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल, आर्यमान विक्रम बिड़ला, एआरपी, सेंट थेरेसा, गुरुकुल इंटरनेशनल, शेमफोर्ड, एवरग्रीन, इम्मोर्टल, डीपीएस एवं निमोनिक शामिल रहे। बैडमिंटन के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले अगले दिन खेले जाएंगे।

टेनिस में दमदार प्रदर्शन

जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल के सहयोग से आयोजित टेनिस मुकाबलों में नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

अंडर-15 बालक वर्ग:

विजेता: अक्षय बंसल

उपविजेता: रेवंत बाटला

अंडर-18 बालक सिंगल्स:

विजेता: अक्षय बंसल

उपविजेता: आयुष जोशी

अंडर-18 बालिका सिंगल्स:

प्रथम: शिवगुन कौर

द्वितीय: अनाहिता पाठक

तृतीय: अर्शप्रीत

अंडर-18 बालक डबल्स:

विजेता: अक्षय बंसल एवं जसराज

उपविजेता: तनमय एवं अभय

सफल आयोजन में सभी का सराहनीय योगदान

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका राजेश कुमार ने निभाई। आयोजन को सफल बनाने में हर्ष गोयल, निश्चल जोशी, संजय सजवाण, दिनेश जोशी, रंजना बोरा, और वंदना नेगी का विशेष सहयोग रहा। संचालन राज चौहान एवं हेमंत जोशी द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें