धारी पोखराड से कसियालेख मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 5करोड़ 47लाख स्वीकृत: विधायक कैड़ा

धारी ब्लॉक के धारी से पोखराड से चौखुटा – कसियालेख तक मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों, किसानो, पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की विधायक कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करने की मांग की।

विधायक की मांग पर मुख्यमंत्री ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 5करोड़ 47 लाख स्वीकृति कर दी है विधायक कैड़ा ने कहा जिसका शासन से शासनादेश जारी हो गया है। विधायक कैड़ा ने कहा जल्दी ही मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य किया जायेगा।

विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है विधायक कैड़ा ने कहा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी,, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गो पर लगातार डामरीकरण करने का कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र जी जनता ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त किया।

विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के पटरानी, ककोड गैना, नैथना,हरीशताल लुगड आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना अधिकारियो को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें