मंत्री कैड़ा ने किया काठगोदाम से दानीजाला अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग पर 11 करोड़ 77 लाख की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास

भीमताल। विधायक व कैविनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा काठगोदाम से रानीबाग के बीच गुलाब घाटी के पास हमेशा जाम की स्थति बनी रहती थी, जिस कारण भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित कुमाउ के लोगो और पर्यटको को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लगातार जाम की स्थिति बनने से पर्यटको, स्थिनीय लोगो घंटो जाम मै फसे रहते थे। मंत्री कैड़ा ने जाम से निजात दिलाने हेतु मुख्यमंत्री धामी से काठगोदाम से दानीजाला – सिमलखेत होते हुऐ HMT अमृतपुर तक बाईपास बनाने की मांग की! मंत्री राम सिंह कैड़ा की मांग पर बाईपास मोटर मार्ग की मुख्यमंत्री ने 18करोड़ 22 लाख की स्वीकृति दी है। प्रथम चरण मै पहाड़ कटान के लिए 1 करोड़ 75, द्वितीय चरण मै पार्ट 2 के कार्य के लिए 4 करोड़ 69 लाख का शासन से शासनादेश जारी होने के बाद निर्माण कार्य सुरु हुआ था।

मंत्री कैड़ा ने कहा कुछ तकनिकी कारणों से कार्य रुका है जल्दी है मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू होगा। बाईपास मोटर मार्ग पर HMT के पास पुल का निर्माण कार्य किया जाना है जिसके लिए 11 करोड़ 77 लाख स्वीकृति होने के उपरान्त मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आज पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा जल्दी ही काठगोदाम से HMT- अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य होगा। भीमताल विधानसभा सहित पुरे कुमाउ के लोगो को जाम से निजात मिलेगा!मंत्री कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है क्षेत्र के लोगो ने मंत्री कैड़ा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया। मंत्री ने कहा इस मोटर मार्ग के बनने से निश्चित तौर पर जाम से निजात मिलेगी। स्थानीय जनता को रोजगार के अवसर मिलेगे।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, डीके शर्मा, प्रधान खष्टि राघव, गोपाल कृष्ण भट्ट, रोहित पलडीया,प्रधान प्रेमा शर्मा, कुलदीप बोरहा, पंकज उप्रेती, शेखर पलडीया, सहित आदि लोग मौजूद रहे!

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें