देहरादून: महिला कांग्रेस का भाजपा कार्यालय कूच, कई नेता हिरासत में

देहरादून। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ता बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए पहुंचे।

भाजपा कार्यालय तक पहुंचने से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गईं और वहीं धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत भी शामिल हुए। उन्होंने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पूरी तरह खतरे में है।

हंगामे के दौरान पुलिस ने महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें