बीजेपी ने की चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची जारी

देहरादून। लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी ने पांच लाख वोट लाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए बीजेपी प्रचार में भी कोई कमी नहीं रखना चाहती है। बीजेपी ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी है।

लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का कहना है कि प्रांतीय कमेटी के प्रस्ताव पर हाईकमान ने राज्य में 40 स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा सहित कई वरिष्ठ नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें