
उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची जारी, जानें कैसे चेक करें अपना नाम
उत्तराखंड में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव 2025 के लिए मतदाता सूची आधिकारिक वेबसाइट secvoter.uk.gov.in पर जारी कर दी है। सभी मतदाता इस पोर्टल पर जाकर अपना नाम आसानी से जांच सकते हैं।
कैसे देखें अपना नाम:
- secvoter.uk.gov.in पर जाएं।
- “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प पर क्लिक करें।
- जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत आदि विवरण भरें।
- सूची में अपना नाम देखें।
नाम छूट गया है? घबराएं नहीं: राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची में नहीं है, तो वे अपने नजदीकी विकासखंड या तहसील कार्यालय में जाकर प्रपत्र भरकर नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी:
अंतिम मतदाता सूची 17 जनवरी को प्रकाशित की गई थी।
जिन मतदाताओं के नाम किसी कारणवश छूट गए थे, उनके लिए 1 मार्च से 22 मार्च तक ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामवार बैठकें आयोजित की गईं, ताकि नामों को शामिल किया जा सके।
ADVERTISEMENTS








