टिहरी क्षेत्र में लोकसभा चुनाव का हुआ बहिष्कार, 12 बजे तक पड़ा सिर्फ 1 वोट, प्रशासन ने लोगों को समझाया

टिहरी। जैसी करनी वैसी भरनी का भाव मन में लेकर टिहरी वार्ड नंबर 3 और 4 के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार कर दिया। समाचार लिखने तक प्रशासन लोगों को समझाने पर जुटा था। विकास के तमाम दावे और 21वीं सदी में भी सड़क,स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याओं से लोग तंग आ चुके हैं। यहां सड़क समेत कई अन्य विकास कार्य न होने से लोगो में भारी आक्रोश दिखाई दिया।

प्रशासन ग्रामीणों को मनाने में जुटा है। लेकिन ग्रामीण प्रशासन की बात मानने को कतई मानने को तैयार नहीं। इस वीडियो को सुनिए एसडीएम प्रताप नगर ने इस मुद्दे पर क्या कहा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें