हल्द्वानी नगर निगम की सीट हुई अनारक्षित, अल्मोड़ा सरक गई ओबीसी सीट

हल्द्वानी। हल्द्वानी नगर निगम में बड़ा बदलाव हुआ है। अब यह सीट ओबीसी के बजाय अनारक्षित की गई है। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के ओबीसी नेताओं को झटका लगा है। अनारक्षित होने से अब नगर निगम का चुनाव दिलचस्प होने जा रहा है।

वहीं अल्मोड़ा सीट ओबीसी के लिए आरक्षित हुई है। इसके साथ ही देहरादून नगर निगम को अनारक्षित, ऋषिकेश को अनुसूचित जाति, हरिद्वार को ओबीसी महिला, रुड़की को महिला, कोटद्वार अनारक्षित, श्रीनगर महिला, रुद्रपुर अनारक्षित, काशीपुर अनारक्षित और पिथौरागढ़ नगर निगम के मेयर पद को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें