नशे में चालक,और हुड़दंग मचा रही सवारी, नैनीताल पुलिस ने चालक को किया गिरफ्तार व सवारियों पर कार्यवाही कर उतारी खुमारी

एसएसपी नैनीताल श्री पी0एन0 मीणा द्वारा जनपद में अपराध/ सड़क दुर्घटनाओं को अंकुश लगाने / होली त्यौहार के दृष्टिगत हेतु समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना/ चौकी क्षेत्र में प्रभावी चैकिंग कर अधिक से अधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

आदेश के क्रम मे पुलिस अधीक्षक क्राइम डा0 जगदीश चंद्र व क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह के पर्यवेक्षण में सघन चैकिंग अभियान में थानाध्यक्ष तल्लीताल श्री रमेश बोहरा के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतीश उपाध्याय मय पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में चैकिंग की गई।

दिनांक 09.03.2025 को प्रातः 04:50 बजे में एक वाहन संख्या UP83 U-7473 स्विफ्ट मे बैठी सवारी शोर शराबा मचा रही थी, को रोककर चेक किया जिसे चालक सचिन कुमार यादव पुत्र उम्मेद सिंह यादव निवासी संजय नगर बरेली उ0प्र0 उम-20 वर्ष जो कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना कागजात के नशे शराब में वाहन चलाये जाने पर मेडिकल परीक्षण कराकर वाहन चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

साथ में बैठे उसके 04 साथियों का मेडिकल परीक्षण क्रमशः (1) सुखराम पुत्र रामदत्त निवासी संजय नगर बरेली उ0प्र0 (2) शिवम दिवाकर पुत्र नरेश दिवाकर निवासी संजय नगर बरेली (3) अभिषेक कुमार पुत्र संतोष बाबू निवासी पचपेडा तहसील नवाबीगंज जिला बरेली उ0प्र0 (4) अभय पुत्र विरेन्द्र निवासी बहोनी पीलीभीत उ०प्र० कराकर शराब के नशे में मदहोश होकर उत्पात मचाने पर पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गई।

गिरफ्तारी टीम-
1- उ0नि0 सतीश उपाध्याय
2- कानिo हरीश नाथ
3- एचजी सरजीत सिंह

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें