जनता दरबार में सामाजिक कार्यकर्ता बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने एसडीएम के समक्ष उठाई खेल संसाधनों सहित मैदान का निर्माण कराने की माँग

भीमताल। नगर पालिका में लगे जनता दरबार में सामाजिक कार्यकर्ता बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने एसडीएम के समक्ष उठाई खेल संसाधन विहीन नव निर्वाचित वार्ड 3 के लिए खेल संसाधनों सहित मैदान का निर्माण कराने की माँग
पूरन बृजवासी ने नगर पालिका प्रशासक/एसडीएम प्रमोद कुमार को बताया पिछले 7 सालों में अनगिनत बार वार्ड के बच्चों, युवाओं-युवतियों की खेल संबंधी माँग को युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन एवं राज्य के माननीयों के समक्ष उठाया किन्तु कार्यवाही आज तक अपेक्षित है।

एसडीएम ने अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह को दिए निर्देश शीघ्र वार्ड को खेलने का स्थान निर्माण कराकर दिया जाए और माँग कर्ता को विश्वास दिलाया कि नगर पालिका से किया जाएगा खेल मैदान का निर्माण भीमताल पिछले कई सालों से वार्डवासी वार्ड के बच्चों, युवाओं एवं युवतियों को खेलने की जगह खेल संसाधन सहित दिलाने की माँग बार-बार की जा रही थी, स्थानीय वार्ड वासियों की हक की माँग को पूरा कराने के लिए पिछले 7 सालों से सामाजिक कार्यकर्ता बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन बृजवासी माँग पर लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने आज नगर पालिका जनता दरबार में एसडीएम के समक्ष माँग को लिखित रखा और बताया कि पूर्व में 2 बार माँग पर राजस्व विभाग, युवा कल्याण विभाग क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, जमीन चयन, हस्तांतरण करने एवं निर्माण करने का आश्वासन दे चुके हैं लेकिन माँग आज भी अपेक्षित है, जिस पर एसडीएम प्रमोद कुमार ने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह से राजस्व विभाग को साथ लेकर चयनित जगह पर खेल मैदान निर्माण कराने के निर्देश दिए, साथ ही बेरोजगार संघ अध्यक्ष बृजवासी ने वार्ड 4 नौकुचियाताल ‘हर की पौड़ी’ मंदिर समीप महिला स्नानागार निर्माण कराने कि माँग की जिस पर एसडीएम द्वारा पर्यटन, सिंचाई विभाग को साथ लेकर नगर पालिका जगह चिन्हित कर शीघ्र स्नानागार निर्माण करे के निर्देश दिए गए l

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें