सिटी मजिस्ट्रेट और तहसीलदार ने हरी झंडी दिखाकर मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना

लालकुआं। सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी एपी बाजपेयी एवं तहसीलदार लालकुआं मनीषा बिष्ट ने चुनाव का पर्व, देश का गर्व, थीम एवं वोट करेगा नैनीताल के आह्वान के साथ आज स्वीप नैनीताल के मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

प्रचार रथ विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता स्लोगन, लोकगीत ऑडियो के माध्यम से लालकुआं विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आगामी दो दिनों तक मतदाताओं को मतदान हेतु प्रेरित करेगा। अपने सम्बोधन में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी ने मतदाताओं से अपील की कि आगामी लोकसभा चुनावों में मतदान कर लोकतंत्र में सहभागी बने। इस अवसर पर ब्लॉक स्वीप कॉर्डिनेटर डॉ सुरेश भट्ट, मोनिका चौधरी, रजिस्ट्रार कानूनगो मोहित बोरा, प्रशासनिक अधिकारी विपिन पंत, राजीव मोहन बिरखानी, भगवान सिंह माजिला, राजीव मोहन बिरखानी, गिरीश गुणवंत, ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी, मोहन चंद्र दुर्गापाल सहित भारी संख्या में क्षेत्रवासी एवं तहसील कर्मचारी, अरायज नवीस उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें