छात्रसंघ चुनाव 2025: पारदर्शिता और शांति सुनिश्चित करने को नैनीताल पुलिस का कड़ा पहरा

एसएसपी प्रहलाद मीणा खुद मौके पर, अराजक तत्वों पर पैनी नज़र

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में चल रहे छात्रसंघ चुनाव–2025 को सकुशल, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। उन्होंने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए तथा अराजक तत्वों पर तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

कॉलेज परिसर और उसके आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संभावित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नज़र रखी जा रही है। वहीं, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान प्रभावी किया गया है।

एसएसपी नैनीताल के साथ एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, श्री नितिन लोहनी सहित अन्य पुलिस अधिकारी व जवान लगातार मौके पर रहकर चुनाव प्रक्रिया को शांति और पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने में जुटे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें