बबाल,फोर्स तैनात: पिथौरागढ में मोनिका महर की जीत घोषित के बाद फिर दोबारा काउंटिग,भाजपा प्रत्याशी को किया विजयी घोषित

पिथौरागढ। यहां पहले निर्दलीय प्रत्याशी मोनिका महर को विजयी घोषित किया गया । इसके बाद मोनिका के समर्थकों ने भारी संख्या में विजय जुलूस भी निकाला। कुछ ही देर बाद मतगणना स्थल पर फाइनल पोस्टल बेलेट की गिनती किये जाने की बात सामने आयी। जिस पर 17 वोट से कल्पना देवलाल को विजयी घोषित कर दिया गया है। इसके बाद मोनिका के समर्थकों ने काफी देर तक हंगामा करना शुरू कर दिया। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से यहां भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। मोनिका के समर्थकों कहना है कि वह मामले की निष्पक्ष जांच करवायेंगे। जरुरत पड़ने पर न्यायालय भी जायेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें