छह माह में 284 युवाओं का चयन, उत्तराखंड में नई भर्तियों की तैयारी तेज

देहरादून । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जनवरी से जून 2025 के बीच विभिन्न विभागों में 284 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि शेष पदों पर भर्तियां शीघ्र कराई जाएंगी, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने परीक्षा तिथियों और चयन प्रक्रिया की जानकारी साझा करते हुए बताया कि जिन विभागों में चयन किया गया है, उनमें शहरी विकास, उच्च शिक्षा, सचिवालय, गृह विभाग और अन्य प्रमुख विभाग शामिल हैं।

चयनित अभ्यर्थियों का विभागवार विवरण:

शहरी विकास विभाग

सहायक नियोजन अधिकारी एवं वास्तुविद: 7 पद

मानचित्रकार: 76 पद

उच्च शिक्षा विभाग

सहायक प्रोफेसर (वनस्पति विज्ञान): 12 पद

सहायक प्रोफेसर (भौतिक शास्त्र): 20 पद

सहायक प्रोफेसर (इतिहास): 20 पद

सचिवालय, आयोग एवं राजस्व परिषद

समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी: 136 पद

प्रशासनिक अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग, गृह विभाग आदि

कुल: 13 पद

आगामी परीक्षा कार्यक्रम (UKPSC Exam Calendar 2025):

परीक्षा तिथि

महाधिवक्ता कार्यालय – समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) 27 जुलाई 2025
उत्तराखंड न्यायिक सेवा – सिविल जज (प्रारंभिक परीक्षा) 31 अगस्त 2025

सचिवालय/आयोग – समीक्षा अधिकारी (लेखा) व सहायक समीक्षा अधिकारी (लेखा) (मुख्य परीक्षा) 3-4 सितंबर 2025
सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य परीक्षा) 13-14 सितंबर 2025

राज्य निर्वाचन आयोग – समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 25-26 सितंबर 2025
सहायक वन संरक्षक, वन क्षेत्राधिकारी, लौंगिंग अधिकारी (मुख्य परीक्षा) 24-28 नवंबर 2025
सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य परीक्षा) 6-9 दिसंबर 2025

मुख्य बातें:

चयन प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से पूरी की जा रही है।

आयोग द्वारा भर्ती कैलेंडर पहले से जारी कर पारदर्शिता को बढ़ावा दिया गया है।

विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को शीघ्र भरने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें