SSP नैनीताल की बड़ी कार्रवाई : कुख्यात आईटीआई गैंग का खौफ हुआ खत्म, गैंगलीडर सहित 4 गिरफ्तार

नैनीताल। SSP प्रहलाद नारायण मीणा के सख्त निर्देशों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से हल्द्वानी में आतंक मचाने वाला आईटीआई गैंग धराशायी हो गया है। पुलिस ने गैंग लीडर देवेंद्र सिंह बिष्ट समेत 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

यह गैंग लंबे समय से हल्द्वानी क्षेत्र में मारपीट, धमकाने, फायरिंग, तलवार/चाकूबाजी और लूट की घटनाओं को अंजाम देकर लोगों में खौफ फैला रहा था।

गिरफ्तार आरोपी

  1. देवेंद्र सिंह बिष्ट पुत्र बलबीर सिंह बिष्ट, निवासी छड़ायल हल्द्वानी
  2. आदित्य नेगी पुत्र कुंदन नेगी, निवासी आईटीआई हल्द्वानी (25 वर्ष)
  3. देवेंद्र सिंह बोरा पुत्र गणेश सिंह बोरा, निवासी डहरिया हल्द्वानी (22 वर्ष)
  4. नवीन सिंह मेहरा पुत्र सुरेश सिंह मेहरा, निवासी भवाली (21 वर्ष)

SSP का सख्त संदेश

नैनीताल पुलिस ने साफ किया है कि गुंडागर्दी करने वाले चाहे कितने भी ताकतवर क्यों न हों, कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते। जनता में भय पैदा करने वाले अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें