कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने किया नामांकन पत्र दाखिल

नैनीताल। उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले बड़ी संख्या में रैली के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता रुद्रपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रकाश जोशी के साथ नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, नानकमत्ता विधायक गोपाल सिंह राणा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश आदि मौजूद रहे।

विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि युवा नेता को टिकट देकर कांग्रेस ने युवाओं में जोश भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे और पांचो सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीतेंगे।

युवा कांग्रेस के नेता सुमित्रा भुल्लर ने कहा कि भाजपा का राज अब खत्म होने वाला है। कांग्रेस देश में अपनी सरकार बनाएगी और उसके बाद भाजपा के भ्रष्टाचार के कारनामों को उजागर किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें