एसएसपी नैनीताल की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: बनभूलपुरा पुलिस ने तीन तस्कर किए गिरफ्तार, 1.281 किलो चरस बरामद

नैनीताल। जिले में नशे के प्रसार पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री मंजूनाथ टी0सी0 के नेतृत्व में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए चरस की तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 281 ग्राम चरस बरामद की है।

अभियान पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष श्री सुशील जोशी के निर्देशन में चलाया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इसी दौरान लालकुआं नंबर 18, इरशाद नेता के घर के पास, वार्ड नंबर 25 बनभूलपुरा क्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूम रहे तीन युवकों को रोका तथा तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से भारी मात्रा में चरस मिली।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है—

1️⃣ सतीश चन्द्र आर्या, पुत्र किशन राम, निवासी ग्राम भुमका, थाना खनस्यू, नैनीताल — 431 ग्राम चरस बरामद
2️⃣ ललित मोहन आर्या, पुत्र मंगल राम, निवासी ग्राम भुमका, थाना खनस्यू, नैनीताल — 450 ग्राम चरस बरामद
3️⃣ मो. इदरीश, पुत्र रहीश अहमद, निवासी वार्ड नंबर 25, बनभूलपुरा — 400 ग्राम चरस बरामद

आरोपियों से पूछताछ में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चरस कहां से लाई जा रही थी और इस नेटवर्क में और कौन शामिल है। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध थाना बनभूलपुरा में धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों के अपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में शामिल रहे —
उ0नि0 मनोज यादव, उ0नि0 बबीता मेहरा, हे0कानि0 गुरमेज सिंह, कानि0 दिलशाद अहमद, कानि0 मो0 अतहर, कानि0 मो0 यासीन एवं कानि0 शिवम कुमार।

एसएसपी नैनीताल ने कहा कि नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें