हल्द्वानी में दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला, सिर पर 10 टांके, गला रेतने की भी कोशिश

हल्द्वानी। शहर के बीचों-बीच दिनदहाड़े एक युवक पर तीन लोगों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर पर करीब 10 टांके लगे हैं। हमलावरों ने उसका गला रेतने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर लोगों के पहुंचने से उसकी जान बच गई।

पीड़ित युवक राहुल सागर पुत्र लालाराम सागर, निवासी वार्ड-27 कब्रिस्तान गेट, हल्द्वानी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे वह निजी कार्य से घर से निकला था। तिकोनिया के पास पहुंचते ही दो युवकों और एक युवती ने उसे घेर लिया और धारदार चाकू से सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। तीनों आरोपी अंबेडकर नगर, हल्द्वानी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

घटना के दौरान राहुल लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। शोरगुल सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, जिसे देख आरोपी फरार हो गए। घायल युवक को तत्काल बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया। सिर पर गहरे घाव के चलते डॉक्टरों को करीब 10 टांके लगाने पड़े।

राहुल ने आरोपियों पर जातिसूचक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें