एसएसपी नैनीताल का कड़ा रूख, शहर में नहीं चलेगा गैंगवार

कार से कुचलने का प्रयास करने वाले आईटीआई गैंग के एक आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिनांक 28/9/2024 को वादी गौरव नेगी पुत्र उमेश सिंह निवासी वसुन्धरा कालौनी बरेली रोड हल्द्वानी ने थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 349/24 धारा 115(2)/109 बीएनएस बनाम आदित्य नेगी आदि का अभियोग पंजीकृत कराया गया।
जिसमें वादी द्वारा अंकित किया गया कि अभियुक्त गणों द्वारा एक राय होकर उसके साथ मारपीट कर अभियुक्त आदित्य नेगी द्वारा बिना नम्बर प्लेट के वाहन सफेद स्वीफ्ट कार से कुचलने का प्रयास किया गया।

मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी एव क्षेत्राधिकारी नगर हल्द्वानी के पर्यवेक्षण एंव प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 29/09/24 को आईटीआई गैंग के एक अभियुक्त को होण्डा तिराहे से फायर सर्विस की तरफ वाली सडक से गिरफ्तार किया गया। जिसे मा० न्यायालय पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तारी-
दीपक पंचपाल पुत्र रमेश पंचपाल नि० मतकोट मुनस्यारी जनपद पिथौरागढ़ हॉल-नारीमन तिराहा काठगोदाम उम्र 20 वर्ष

गिरफ्तारी टीम-

1- उ0नि0 श्याम सिंह बोरा- चौकी मण्डी
2-का0 अमर सिंह चौकी मण्डी

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें