उत्तराखंड में भूकंप के झटके से फिर डोली धरती, ये जिला रहा भूकंप का केंद्र

उत्तराखंड की धरती एक बार फिर डोल उठी। आज सुबह उत्तरकाशी के मोरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता तीन दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र सिंगतुर वन क्षेत्र, उत्तरकाशी-हिमाचल बॉर्डर बताया गया है। हालांकि, भूकंप के झटके महसूस होने के बावजूद किसी प्रकार की हानि की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। तहसील, थाना, और चौकियों से मिली दूरभाष पर सूचनाओं के अनुसार, जिला मुख्यालय और अन्य तहसील/थाना/चौकियों क्षेत्र में कोई क्षति नहीं हुई है। जनपद में स्थिति सामान्य और कुशल है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें