बुद्ध पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री धामी का संदेश: अहिंसा, करुणा और शांति ही मानवता का मूल पथ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन और उनकी शिक्षाएं संपूर्ण मानवता के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने अहिंसा, करुणा, शांति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उन्होंने सत्य को जानने और उसे जीवन में अपनाने पर विशेष बल दिया। उनके विचार आज भी समाज को नैतिक मूल्यों, धर्माचरण और कर्तव्यनिष्ठा की दिशा में प्रेरित करते हैं।

श्री धामी ने यह भी कहा कि बुद्ध की शिक्षा विश्व बंधुत्व, समरसता और संगठन की भावना को बढ़ावा देती हैं। उनका यह संदेश कि बिना भेदभाव के संगठित रहकर समाज की भलाई के लिए कार्य किया जाए, आज की दुनिया में और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करें और एक शांतिपूर्ण, समर्पित और सद्भावनापूर्ण समाज के निर्माण में योगदान दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें