उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरी, चार बुजुर्गों की दर्दनाक मौत

श्रीनगर (उत्तराखंड), कीर्तिनगर। उत्तराखंड के कीर्तिनगर क्षेत्र में सोमवार की शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बढ़ियारगढ़-मालगढ़ी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 40 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार मालगढ़ी मल्ला से मालगढ़ी तल्ला की ओर जा रही थी, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और कार सीधे खाई में समा गई। हादसे की सूचना मिलते ही तहसील प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीकोट ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान इस प्रकार की गई है:

दर्शन सिंह (68) पुत्र हरि सिंह

धर्म सिंह असवाल (65) पुत्र पीतांबर असवाल

करण सिंह पंवार (65) पुत्र राम सिंह

राजेंद्र सिंह (65) पुत्र जीत सिंह
(सभी निवासी ग्राम दिगोली, पट्टी बड़ियारगढ़, तहसील कीर्तिनगर)

कीर्तिनगर के तहसीलदार प्रदीप कंडारी ने बताया कि हादसा गांव के पास ही हुआ है और इसकी विस्तृत जांच की जा रही है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई।

यह हादसा एक बार फिर उत्तराखंड की दुर्गम सड़कों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। चार बुजुर्गों की एक साथ गई जान ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें