उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट सहित इन तीन सांसदों को मिला टिकट

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की पार्लियामेंट्री बोर्ड ने पांच संसदीय सीटों में से तीन का ऐलान कर दिया है जिन तीन सीटों पर ऐलान हुआ है उसमें नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट को फिर से टिकट दिया गया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से अजय टम्टा को फिर से टिकट दिया गया है। और टिहरी संसदीय क्षेत्र से रानी माला को फिर से टिकट दिया गया है और अन्य दो सीटों का ऐलान जल्द होगा इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने कुल 195 टिकटों की घोषणा कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें