उत्तराखंड की शान बनी नैनीताल की आयुषी भट्ट — इंटर टॉपर को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने किया सम्मानित, मेधावी बालिकाओं को मिले स्मार्टफोन पुरस्कार

लालकुआं। “बेटी पढ़ेगी, तो देश बढ़ेगा”— इसी भावना को साकार करते हुए उत्तराखंड सरकार ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर प्रदेश की मेधावी बालिकाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर नैनीताल जनपद की इंटरमीडिएट टॉपर आयुषी भट्ट को राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित भव्य समारोह में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेशभर की टॉपर बालिकाओं को स्मार्टफोन देकर पुरस्कृत किया।

इंटरमीडिएट में नैनीताल जनपद की टॉपर रही आयुषी भट्ट, जो कि पत्रकार बी. भट्ट और गीता भट्ट की पुत्री हैं, को यह सम्मान मिलने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान राज्यभर से आई हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया, ताकि उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए प्रेरणा मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें