नैनीताल में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तराखंड, विशेषकर नैनीताल जनपद में अगले 24 घंटों के भीतर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई है। चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने रेड अलर्ट जारी कर सभी विभागों को हाई अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष वंदना ने कहा कि संवेदनशील और आपदा-प्रभावित क्षेत्रों में लगातार मैदानी निगरानी की जा रही है। सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को बंद मार्गों को कम से कम समय में खोलने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।

अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

सभी उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, राजस्व उपनिरीक्षक और ग्राम विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहेंगे।

आपदा की किसी भी घटना पर तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू कर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को सूचना देंगे।

मार्ग में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर भोजन व आवास की व्यवस्था की जाएगी।

मानसून के दौरान कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मोबाइल फोन बंद नहीं रखेगा।

आपातकालीन संपर्क नंबर
जिला आपदा परिचालन केंद्र दूरभाष: 05942-231178
टोल फ्री: 1077

जनहित में अपील
डीएम ने नागरिकों से अनावश्यक यात्रा से बचने, यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने और नदियों-नालों के पास जाने से परहेज करने की अपील की है।

मैदान से प्रशासनिक अपडेट

एनएच अल्मोड़ा मार्ग पर गिरे विशालकाय पत्थर को प्रशासनिक टीम ने जेसीबी से हटाकर यातायात बहाल किया।

हल्द्वानी में नगर आयुक्त ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर लाउडस्पीकर से लोगों को सचेत किया और गौला नदी के पास न जाने की अपील की।

खैरना-बेतालघाट मार्ग पर मलबा आने पर एसडीएम मोनिका ने मौके पर पहुंचकर मार्ग खोलने के निर्देश दिए।

नगर निगम टीम ने चंबल पुल, रक्सिया और कलसिया नाले के पास सुरक्षा घोषणाएं कीं और चौफला चौराहे पर नाले की सफाई कराई।

एसडीएम नवाजिस खलिक ने भूस्खलन प्रभावित खूपी गांव का निरीक्षण कर लोगों से सतर्कता बरतने को कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें