पिथौरागढ़ के बेरीनाग-चौकोड़ी में स्कूल बस पलटी, 2 बच्चे घायल

पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग- चौकोड़ी में बच्चो को स्कूल लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में दो बच्चे घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी के बच्चो और शिक्षकों को लेकर बस जा रही थी की तभी रास्ते में गिरे बिजली के तार को हटाने के लिए बस चालक बस को रोक कर उतरा तो बस अचानक से ढलान पर खुद ही चलने लगी और खाई में पलटने के बाद चीड़ के पेड़ से टकरा गई। इसके बाद वह पेड़ के सहारे से रुक गई। इस दुर्घटना में दसवीं कक्षा के छात्र लक्षित पंत और 12वीं कक्षा की छात्रा बिनीता बोहरा घायल हो गई। इसके बाद दोनों घायल बच्चों को सीएचसी बेड़ीनाग पहुंचाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें