अंकित हत्याकांड: रुपए चोरी को लेकर पिता ने ही कर दी 14 साल के बेटे की हत्या

रुद्रपुर। रुद्रपुर के सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का ऊधमसिंह नगर पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया। यहां पिता ही अपने बेटे का हत्यारा निकला। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल पुलिसिंग से घटना का खुलासा किया।

रुद्रपुर के सिडकुल में हुए अंकित हत्याकांड का एसपी क्राइम निहारिका तोमर ने खुलासा किया। पिता देवदत्त ने ही बेटे की हत्या की थी। बेटे की चोरी की आदत से वह परेशान था। सोमवार को भी उसने 10 हजार रुपए चुराए थे। इससे वह खिन्न था।

हत्यारे पिता ने पुलिस का बताया कि वेतन के पैसों की चोरी को लेकर वह मां और बेटे से तंग आ गया था। यही वजह है कि उसने हृदयविदारक घटना को अंजाम देने में भी देर नहीं लगाई।

हत्यारोपी बाप ने योजना के अनुसार बेटे को साइकिल से स्कूल ले गया और वहां हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही उसने फैक्टरी में जाकर भतीजे को कॉल कर घटना की सूचना दी थी।

पुलिस ने मां की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। मंगलवार को सिडकुल के पास झाड़ियों में 14 साल के किशोर का शव बरामद हुआ था। जिसकी पहचान आजादनगर ट्रांजिट कैंप निवासी अंकित गंगवार पुत्र देवदत्त गंगवार के रूप में हुई थी। मामले में मां की तहरीर पर पंतनगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया था।

ग्राम खखूमा थाना बरखेड़ा जिला पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) की मूल निवासी और आजाद नगर ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर की हाल निवासी आरती ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि मंगलवार सुबह लगभग आठ बजे उसके पति देवदत्त ने उसके पुत्र अंकित गंगवार को गुरुकुल स्कूल छोड़ा था।

वह सिडकुल कंपनी में काम करती है, दिन में लगभग एक बजे उसका पडोसी जीतू उसे कंपनी से लेने आया और बताया कि सिडकुल की रिद्धि सिद्धि कंपनी के पास झाड़ियों में अंकित का शव मिला है। वह मौके पर पहुंची तो देखा कि उसके पुत्र की दोनों आंखे कुचली हुई थीं। खाल उघड़ी हुई और उसकी शर्ट से उसका गला बंधा हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें