SSP प्रहलाद मीणा की सख्त निगरानी में बड़ी कामयाबी — लाखों के सोने के जेवरों की चोरी का खुलासा, नशेड़ी शातिर चोर गिरफ्तार

लालकुआँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के कड़े निर्देशों और सख्त निगरानी में लालकुआँ पुलिस ने दो अलग-अलग चोरी के मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर और नशे का आदी चोर को लाखों रुपये के चोरी हुए सोने के जेवरात सहित गिरफ्तार किया है।

घटनाएं 24 फरवरी और 29 अप्रैल 2025 को तिवारी नगर, बिंदुखत्ता क्षेत्र में हुई थीं, जहां दो अलग-अलग घरों से मंगलसूत्र, झुमके, नथ और मांगटीका जैसे कीमती गहने चोरी हो गए थे। दोनों मामलों में FIR संख्या 47/25 व 94/25 दर्ज की गईं और जांच का जिम्मा चौकी बिंदुखत्ता प्रभारी उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह को सौंपा गया।

पुलिस की रणनीति और मेहनत:

🔸 150 से अधिक CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई।
🔸 50 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की गई।
🔸 लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद, 23 जून 2025 को संदिग्ध बादल गौसाई (उम्र 20 वर्ष) को शमशान घाट के पास मुख्य हाईवे से गिरफ्तार किया गया।

बरामदगी:

👉 FIR No- 94/25 (धारा 305(A)/331(3)/317(2) BNS)

02 पीली धातु के मंगलसूत्र

01 पीली धातु का मांगटीका

👉 FIR No- 47/25 (धारा 305(A)/317(2) BNS)

01 पीली धातु की नथ

01 जोड़ी पीली धातु के झुमके

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

पकड़ा गया आरोपी बादल गौसाई पहले भी चोरी और शस्त्र अधिनियम के मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने इंजेक्शन का नशा करने की लत कबूलते हुए बताया कि नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए ही वह चोरी करता था।

पुलिस टीम का उल्लेखनीय योगदान:

उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह (प्रभारी चौकी बिन्दुखत्ता)

कानि0 वीरेंद्र रौतेला

कानि0 दयालनाथ

कानि0 दिलीप कुमार

कानि0 आनंदपुरी

कानि0 तरुण मेहता

नैनीताल पुलिस की ओर से SSP प्रहलाद मीणा ने टीम को सफल अनावरण के लिए सराहना दी और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें