90 लाख की लागत से होगा नौकुचियाताल से शिलौटी मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य: विधायक कैड़ा

भीमताल ब्लॉक के नौकुचियाताल से शिलौटी पंत तक मोटर मार्ग लम्बे समय से ख़राब था, जिस कारण ग्रामीणों व पर्यटको को अवागमन मै काफ़ी परेशानियों का समना करना पड़ रहा था, ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर मार्ग पर डामरीकरण करने की मांग की विधायक कैड़ा ने जनता की समस्याओं को देखते हुऐ pwd विभाग के अधिकारियो से डीपीआर तैयार कर शासन को भेजनें को कहा था, विधायक ने शासन से नौकूचियाताल से शिलौटी पंत तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए 90 लाख स्वीकृति करा दिये है विधायक कैड़ा ने pwd विभाग के अधिकारियो से टैण्डर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य सुरु करने को कहा है।

विधायक कैड़ा ने कहा जल्दी ही डामरीकरण का कार्य शुरू हो जायेगा। विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उधर विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के थलाडी, टकूरा, करायल, सुरंग आदि गाँव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना! ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, आदि समस्याओं को विधायक कैड़ा के समक्ष रखा! विधायक कैड़ा ने जनता को सम्बोधित करते हुई कहा जिन जिन गाँव मै सड़क नही है उन गाँवो का pmgsy फेस 4 के तहत मोटर मार्गो का निर्माण कार्य हो इस दिशा मै लगातार कार्य किया जा रहा है।

विधायक ने कहा पुटगाँव से कुलोरी -देवलीधार – सुरंग मोटर मार्ग लम्बे समय से खराब था जिसके लिए pmgsy फेस 4 के तहत डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए पैसा स्वीकृति करा दिया है! जल्दी ही कार्य किया जायेगा। अन्य समस्याओं के समाधान हेतु विभाग के अधिकारियो को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। क्षेत्र के लोगो ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त कर धन्यवाद दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें