गोली लगने से पुलिस लाईन में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की मौत

अल्मोड़ा । पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही की आज सुबह गोली लगने से मौत की दुखद खबर सामने आ रही है। सिपाही की मौत के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मचा हुआ है। गोली लगने के पश्चात् सुबह आनन फानन में सिपाही को जिला अस्पताल लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूत्रों की जानकारी अनुसार मृतक सिपाही ड्यूटी पर तैनात था। सिपाही की मौत के असल कारणों का पता अभी नहीं चल सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच चुके हैं। मामले में जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें