50 लाख की फिरौती के लिए युवक का अपहरण: SSP नैनीताल की सख्ती से खुला अपहरण कांड का राज, तीन आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल। जिले में 50 लाख की फिरौती के लिए किए गए अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में मुखानी पुलिस ने तुषार लोहनी अपहरण मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अपहृत को सकुशल मुक्त करा लिया है।

घटना का विवरण:
दिनांक 07/05/2025 को वादी गिरीश चंद्र लोहनी निवासी तल्ली बमौरी, गली नं. 01, मुखानी द्वारा अपने 27 वर्षीय पुत्र तुषार लोहनी के अपहरण की लिखित तहरीर दी गई। उन्होंने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनके बेटे का अपहरण कर फरीदाबाद ले जाकर उसके साथ मारपीट व गाली-गलौज की है। इस आधार पर थाना मुखानी में FIR संख्या 113/25, धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस कार्रवाई:
SSP नैनीताल के निर्देश पर SP सिटी प्रकाश चंद्र, CO हल्द्वानी नितिन लोहानी और थानाध्यक्ष मुखानी दिनेश जोशी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम बांदा पहुंची, जहां अपहरण में शामिल अभियुक्तों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की गई।

दिनांक 11/05/2025 को पुलिस ने अत्तरा शहर, बांदा से अपहृत तुषार लोहनी को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर 19/05/2025 को तीन अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में बड़ा खुलासा:
पूछताछ में पता चला कि आलोक तिवारी से 50 लाख रुपये की लेनदेन की बात को लेकर यह अपहरण रचा गया था। उसने अपने परिचित मुन्ना कुरैशी, अंकुश और विनय के साथ मिलकर तुषार के अपहरण की साजिश रची थी। 6 मई को बावर्ची रेस्टोरेंट, कालाढूंगी रोड से तुषार का अपहरण कर उसे बांदा और चित्रकूट में अलग-अलग जगहों पर रखा गया और फिरौती की मांग की गई।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. दयाशंकर तिवारी (61 वर्ष), निवासी महोखर, जनपद बांदा
  2. अंकुश कुमार (21 वर्ष), निवासी कृपालपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा
  3. विनय प्रताप (24 वर्ष), निवासी कृपालपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उ0नि0 दिनेश चन्द्र जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी)

उ0नि0 वीरेन्द्र बिष्ट (प्रभारी विवेचना)

उ0नि0 हरजीत राणा

उ0नि0 वीरेन्द्र चन्द्र (प्रभारी RTO)

कानि0 बलवंत बिष्ट, रविन्द्र खाती, चन्दन सिंह नेगी (SOG)

नैनीताल पुलिस की इस तेज़ और सटीक कार्रवाई की जनपद में सराहना की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें