25 साल बाद भी उत्तराखंड अपनी बुनियादी जरूरतों से जूझ रहा: विधायक सुमित हृदयेश

हल्द्वानी। राज्य स्थापना की रजत जयंती से ठीक पहले हल्द्वानी से कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 25 वर्ष का हो गया, लेकिन आज भी प्रदेश बुनियादी सुविधाओं से वंचित है।

सुमित हृदयेश ने कहा कि पहाड़ों से पलायन लगातार बढ़ रहा है, गांव के गांव खाली हो रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का आम आदमी महंगाई, बेरोजगारी और अव्यवस्था से त्रस्त है।

विधायक ने कहा कि सर्किल रेट में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम लोगों का शहरों में जमीन लेने और घर बनाने का सपना तोड़ दिया है। वहीं, रोजगार देने का दावा करने वाली सरकार ने गौला खनन को निजी हाथों में सौंपकर स्थानीय युवाओं के रोजगार के अवसर खत्म कर दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में आज बाहर की कंपनियां हावी हैं, जबकि स्थानीय युवाओं और व्यवसायों को लगातार नज़रअंदाज़ किया जा रहा है।

सुमित हृदयेश ने बताया कि आगामी 3 और 4 नवंबर को होने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस इन तमाम मुद्दों को लेकर सदन में सरकार से जवाब मांगेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें