21 से 23 अगस्त तक गैरसैंण में होगा विधानसभा का मानसून सत्र

उत्तराखंड की पांचवीं विधान सभा का सत्र 21 अगस्त बुधवार से गैरसैंण में आहूत होगा। इसकी स्वीकृति राज्यपाल ने दे दी है। जानकारी देते हुए विधान सभा उप सचिव लेखा हेम चन्द्र पंत ने बताया कि राज्यपाल ने उत्तराखंड की पांचवीं विधान सभा को उसके वर्ष 2024 के द्वितीय सत्र के लिए बुधवार 21 अगस्त को पूर्वान्ह 11 बजे से विधान सभा भवन भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आहूत किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें