1करोड़ 11 लाख से होगा लुगड पुल का जीर्णोद्धार, विधायक कैड़ा ने किया पुल के पुनर निर्माण कार्य का शिलान्यास

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत काठगोदाम हैड़ाखान, खनस्यूं व मीडार मोटर मार्ग पर 120 गाँव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर लुगड़ स्तिथ पुल जिसमें लोहे पर जंग लगने से पुल कमजोर हो गया था जिसके कारण पुल से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए निरंतर खतरा बन रहा था। क्षेत्र के लोगो ने विधायक राम सिंह कैड़ा से मोटर पुल का।

पुन:निर्माण करने की मांग की! विधायक क्षेत्र के लोगो की समस्याओं को देखते हुऐ मोटर पुल के जीर्णोद्धार हेतु शासन से 1 करोड़ 11 लाख रूपयों की धनराशि स्वीकृत कराने के उपरांत पुल के पुननिर्माण कार्य व जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। जल्दी ही पुल का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो जायेगा।

ग्रामीणों के भारी वाहनों को अवागमन मै किसी भी प्रकार की समस्याओं का समाना नही करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने विधायक कैड़ा का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डीकर सिंह मेवाड़ी, तेज सिंह चिलवाल, जमन सिंह चिलवालल, राम सिंह सम्मल,सुरेश मेवाड़ी, नरेश चंद,डीकेश बिष्ट, चिराग बोहरा, महेंद्र कुमार, सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Ad Ad

सम्बंधित खबरें