हैवान अध्यापक ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हालत गंभीर

उत्तराखंड में दहशत भरी घटना सामने आ रही है। यह घटना नगर पंचायत पुरोला के एक निजी इंटर कॉलेज की बताई जा रही है। यहां शिक्षक ने अपने ही विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा को सोमवार सायं अपने कमरे में बुलाकर हवस का शिकार बना दिया। मंगलवार जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी तो गंभीर हालत में उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां से गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद देहरादून रेफर कर दिया गया। जब छात्रा के परिजनों को घटना का पता चला तो छात्रा के चाचा ने थाना पुरोला में तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि छात्रा मोरी की ही रहने वाली है, जो काफी समय से पुरोला में दादी के साथ रहकर कक्षा दसवीं में पढ़ती है।

थानाध्यक्ष मोहन कठेत ने बताया कि आरोपित शिक्षक राकेश कुमार पुत्र विजेंद्र लाल निवासी देवजानी मोरी का रहनें वाला है तथा काफी समय से विद्यालय में बतौर अध्यापक है,सोमवार को छात्रा के चाचा की तहरीर में आरोपित अध्यापक पर दुष्कर्म करनें का आरोप लगाया गया है। छात्रा की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया,फरार आरोपित अध्यापक की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें