हल्द्वानी बिल्डर्स एसोसिएशन का गठन, नई कार्यकारिणी घोषित

हल्द्वानी। शहर के निर्माण क्षेत्र को सुनियोजित दिशा देने के उद्देश्य से बिल्डर्स एसोसिएशन हल्द्वानी (BAH) की एक अहम बैठक होटल अमरदीप, रामपुर रोड में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पंजीकरण की प्रक्रिया पर विचार-विमर्श के साथ ही सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में प्रकाश रौतेला अध्यक्ष, विजय गुप्ता उपाध्यक्ष, संतोष भट्ट महासचिव, राजेन्द्र सिंह ढेला संयुक्त सचिव और विजय कुमार पंत कोषाध्यक्ष चुने गए।

इसके अलावा श्रीमती बीना पाठक और गोपाल बिष्ट को सलाहकार, कस्तूब चंदोला को कार्यकारिणी सदस्य, जतिन चावला व मनोज पांडे को मीडिया प्रभारी तथा हेमंत पांडे और भारतेन्दु पांडे को इवेंट मैनेजमेंट प्रभारी नियुक्त किया गया। संगठन के संरक्षक की जिम्मेदारी प्रताप सिंह चौहान और एल.के. गोयल को सौंपी गई।

स्थायी कार्यकारिणी में विनय पाठक, पीयूष साहनी, संजय बम, लोकेश मेहरा, कुमारी हर्षिता गुप्ता, संदीप गांधी, रजत राजपाल और महेश आहूजा को शामिल किया गया है।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने, आपसी सहयोग को बढ़ावा देने और हल्द्वानी में निर्माण उद्योग के सुनियोजित विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें