हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र में पड़ा मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में अज्ञात शव ‌पड़ा मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया है। प्रथम दृष्टया उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार आज प्रातः काठगोदाम थाना क्षेत्र के रानीबाग में आस-पास के लोगों को सड़क किनारे एक शव पड़ा हुआ मिला। यह खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया और मौका मुआयना किया। प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस शव की शिनाख्त करने के प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें