दुःखद सूचना: जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन

हल्द्वानी। नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आई है। जिला सूचना अधिकारी श्री गिरिजा शंकर जोशी का आज दोपहर अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन की खबर से परिजनों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

गिरिजा शंकर जोशी अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

उनका अंतिम संस्कार कल रविवार, 13 सितंबर को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा 13 सितंबर की सुबह 8 बजे उनके निवास स्थान बीके पुरम, रेनबो पब्लिक स्कूल के निकट, बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी से चित्रशिला घाट, रानीबाग के लिए प्रस्थान करेगी।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें