हल्द्वानी के इस पुल की होगी मरम्मत, लागू रहेगी ये व्यवस्था

हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कलसिया पुल पर मरम्मत कार्य के कारण पुल का कार्य पूर्ण होने तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है।

यातायात व्यवस्था इस प्रकार होगी

हल्द्वानी/काठगोदाम से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले सभी वाहन अपने निर्धारित रूट से यात्रा कर सकेंगे।

पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी/काठगोदाम की ओर आने वाले सभी वाहन रूसी बाईपास – कालाढूंगी के रास्ते आएंगे।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि मरम्मत कार्य के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए उपरोक्त यातायात प्लान के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें