सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने शेर नाला पुल का किया भूमि पूजन कहा इतने करोड़ की लागत से पुल बनकर होगा तैयार

पूर्व केंद्रीय मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने आज हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग पर शेर नाला पुल का भूमि पूजन किया। लोक निर्माण विभाग द्वारा 9 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से 120 मीटर लंबा पुल डेढ़ वर्ष में तैयार किया जाएगा। सांसद अजय भट्ट ने बताया कि लंबे समय से इस क्षेत्र के लोगों की मांग थी कि मानसून सीजन में दुर्घटनाओं को देखते हुए शेर नाले पर पुल बनाया जाना आवश्यक है। 2012 से इसमें कार्रवाई चल रही थी आज वह दिन आ गया है जब उसका भूमि पूजन कर इस ब्रिज के निर्माण की शुरुआत कर दी गई है अगले डेढ़ वर्ष में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर विधायक मोहन सिंह बिष्ट मंडल अध्यक्ष मुकेश बेलवाल आदि लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें