ऑल इंडिया फॉरेस्ट मीट 2025 में हल्द्वानी का जलवा: ललितमोहन व ज्योति जोशी ने जीता गोल्ड, ज्योति बनीं ‘बेस्ट एथलीट

देहरादून के महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित 28वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता (AIFM 2025) रविवार को भव्य समापन के साथ सम्पन्न हुई।
12 से 15 नवंबर तक चले इस पांच दिवसीय राष्ट्रीय आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संस्थानों से आई 42 टीमों के 3450 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।

हल्द्वानी का दबदबा – मिश्रित युगल टेनिस में स्वर्ण पदक

हल्द्वानी के राजि अधिकारी, ललितमोहन जोशी और ज्योति जोशी की शानदार जोड़ी ने मिश्रित युगल के फाइनल मुकाबले में कर्नाटक को 6-3, 6-1 से करारी शिकस्त देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

लगातार चमके उत्तराखंड के खिलाड़ी

सीनियर वेटरन्स मैंस डबल्स में हल्द्वानी के ललितमोहन जोशी और कपिल लाल (PCCF, देहरादून) की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक जीता।

सीनियर वेटरन्स मैंस सिंगल्स में भी ललितमोहन जोशी ने फाइनल में पहुंचकर रजत पदक हासिल किया।

हल्द्वानी के देवेन्द्र सिंह बिष्ट और रामनगर के मोहित सिंह राठौर ने वेटरन्स मैंस डबल्स में कांस्य पदक प्राप्त किया।

ज्योति जोशी – बनीं प्रतियोगिता की ‘सर्वश्रेष्ठ एथलीट’

हल्द्वानी की ज्योति जोशी ने अपने शानदार प्रदर्शन से इस बार की AIFM 2025 की बेस्ट एथलीट का खिताब जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया।

भव्य समापन व सम्मान समारोह

समापन समारोह में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) तथा विशिष्ट अतिथि वन मंत्री सुबोध उनियाल व कैंट विधायक सविता कपूर मौजूद रहे।
प्रमुख वन सचिव ने सभी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए इसे उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण बताया।

मेजबान उत्तराखंड – 67 पदकों के साथ 6वें स्थान पर

उत्तराखंड टीम ने कुल 67 पदक हासिल कर प्रतियोगिता में 6वीं पोजीशन सुरक्षित की।

जिला टेनिस एसोसिएशन नैनीताल ने दी बधाई

एसोसिएशन ने सभी विजेताओं व उपविजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि “समाज और राष्ट्र के विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इतना सफल आयोजन करने के लिए आयोजक विशेष बधाई के पात्र हैं।”

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें