सड़क हादसा: 15 फीट नीचे गिरा वाहन, चालक सहित सात लोग चोटिल

रुद्रप्रयाग। जिले के बांसवाड़ा क्षेत्र में एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक सहित सात लोग सवार बताए जा रहे हैं। सवार सभी लोग स्थानीय थे। आज सुबह जानकारी मिली कि एक वाहन बांसवाड़ा में दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 15 फीट नीचे गिर गया है। वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे। सभी को हल्की चोटें हैं। जिन्हें पीएचसी अगस्त्यमुनि में भर्ती किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें