पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा: एसबीआई आरसेटी निदेशक की डंपर से टक्कर में मौत, बढ़ते हादसों पर उठे सवाल

उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुमाऊँ मंडल के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक दुर्घटना में एसबीआई आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के निदेशक गजेंद्र सिंह (42) की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, ऐंचोली की ओर से खनन सामग्री लेकर चंडाक की तरफ जा रहा एक डंपर अचानक उनकी स्कूटी से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गजेंद्र सिंह बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं, पिथौरागढ़ सहित पूरे राज्य में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएँ एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

सम्बंधित खबरें