सड़क हादसा: रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर वाहन खाई में गिरा, महिला फार्मासिस्ट की मौत

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर भटवाड़ीसैंण में बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। श्रीनगर से अगस्तमुनि जा रहा वाहन खाई में गिर गया। इस दौरान हादसे में महिला फार्मासिस्ट की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब पौने नौ बजे हुई। वाहन श्रीनगर से अगस्तमुनि की ओर जा रहा था। तभी अचानक वाहन महिला समेत खाई में जा गिरा। किसी ने सूचना एसडीआरएफ, डीडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कर महिला को बाहर निकाला तो महिला गंभीर रूप से घायल थी। महिला को तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की पहचान कुशमलता (42) पत्नी राजीव कुमार, निवासी अगस्त्यमुनि के रूप में हुई है। महिला उखीमठ के परकंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात थीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें