विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में दो और तीर्थयात्रियों की मौत, 160 पहुंची मरने वालों की संख्या

विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को भी दो लोगों की जान चली गई।

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए दो और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, केदारनाथ धाम में दो यात्रियों की जान गई है। वहीं, अब चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 160 पहुंच गई है।

चारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 76 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 38, हेमकुंड साहिब में चार, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री धाम में 29 यात्रियों की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें