विधायक कैड़ा ने देहरादून मै मुख्यमंत्री धामी से की मुलाक़ात आदमखोर बाघ/गुलदार को शीघ्र मारने व अन्य समस्याओ का समाधान करने की करी मांग

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न गांवों में बढ़ते आदमखोर बाघ या गुलदार के आंतक से अवगत कराया। विधायक ने कहा गबीते दिनों धारी के तल्ली दिनी व ओखलकांडा के चमोली मै 2 दो महिलाओ को बाघ / गुलदार ने अपना निवाला बाना दिया है इन घटनाओं से ग्रामीण काफी भयभीत है घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हर गाँव डर का माहौल निरंतर बना हुआ है।

विधायक ने संबंध में मुख्यमंत्री से आदमखोर बाघ या गुलदार को यथाशीघ्र मारने हेतु निजी शिकारियों की टीम को भेजने, जंगल से लगी ग्राम सभाओं में सौलर स्ट्रीट लाईटों को लगावने, गांव में चारे की व्यवस्था करने, उपरोक्त घटना में बाघ या गुलदार से निवाला बनाये मृतक के परिवारों में से एक सदस्य को मृतक आश्रित के रूप में नौकरी देने व गांवो में सीलर फैसिंग लगवाने हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित करने का आग्रह किया। जिससे की ग्रामीणों को राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें