‘उत्तराखंड की अस्मिता से हो रहा खिलवाड़’ — CBI जांच न होने पर भाजयुमो जिला मंत्री का इस्तीफा

ऋषिकेश। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ऋषिकेश के जिला मंत्री अंकित बहुखंडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित किया है। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में अंकित बहुखंडी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में सीबीआई जांच न कराए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की आवश्यकता है, लेकिन सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिससे जनभावनाओं को ठेस पहुंची है।

अंकित बहुखंडी ने अपने पत्र में यह भी उल्लेख किया कि उत्तराखंड की अस्मिता के साथ लगातार खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन सरकार इस पर मौन साधे हुए है। उन्होंने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए वह इस चुप्पी से स्वयं को असहज महसूस कर रहे हैं, इसी कारण उन्होंने नैतिक आधार पर अपने पद से त्यागपत्र देने का निर्णय लिया। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है और मामले को लेकर भाजयुमो तथा भाजपा संगठन के भीतर भी मंथन की संभावना जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

सम्बंधित खबरें